Wednesday, October 21st, 2026

राज्य सरकार ने लिया 36 हजार करोड़ का कर्ज, सदन में दी गई जानकारी

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शिवरतन शर्मा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। यह कर्ज 18 दिसंबर 2018 से 30 जनवरी 2021 के बीच में  लिया गया।  बघेल ने बताया कि सरकार ने 36170 करोड़ की राशि विभिन्न एजेंसियों से कर्ज के रूप में लिया है। इनमें बाजार ऋण, ग्रामीण अधोसंरचना मद, जीएसटी ऋण, विश्व बैंक से लिया गया है। आरबीआई से बाजार ऋण के रूप में 32080 करोड़ का ऋण लिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय